पलामू, नवम्बर 22 -- Palamu News: हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के 25 भैया-बहन शैक्षणिक परिभ्रमण पर बिहार की राजधानी पटना पहुंचे हैं। रविवार को विद्यार्थियों ने पटना के विभिन्न ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं दर्शनीय स्थलों का भ्रमण किया। इस दौरान संजय गांधी जैविक उद्यान, संग्रहालय, गोलघर, गांधी मैदान और एशिया के सबसे लंबे महात्मा गांधी सेतु को देखा। साथ ही प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में दर्शन भी किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य विजयेंद्र प्रसाद ने कहा कि शैक्षणिक परिभ्रमण से विद्यार्थियों का आध्यात्मिक, बौद्धिक और सांस्कृतिक विकास होता है। पुस्तकीय ज्ञान के साथ ऐतिहासिक विरासत और संस्कृति को प्रत्यक्ष रूप से जानने का अवसर मिलता है। यह भी पढ़ें- Ara News: रॉयल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी शैक्षणिक परिभ्रमण पर इससे बच्चों ...