Palamu News: वाहन चेकिंग के दौरान 20 दोपहिया वाहन जब्त
पलामू, अक्टूबर 3 -- Palamu News: मेदिनीनगर। यातायात प्रभारी रूद्रानंद सरस के नेतृत्व में शनिवार को छहमुहान पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दोपहिया और चार पहिया वाहनों की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए 20 दोपहिया वाहनों को जब्त कर शहर थाना परिसर में रखा गया। सभी वाहनों का चालान काटकर डीटीओ कार्यालय भेज दिया गया। जांच के दौरान बिना हेलमेट, ट्रिपल लोडिंग और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने वाले पकड़े गए। यातायात प्रभारी ने बताया कि वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर दुर्गा पूजा के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और अपराधी प्रवृत्ति के लोगों पर नजर रखने के लिए अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.