पलामू, अक्टूबर 8 -- Palamu News: मेदिनीनगर। यातायात प्रभारी रूद्रानंद सरस के नेतृत्व में गुरुवार को छहमुहान पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान कई दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 30 दोपहिया वाहन चालकों को पकड़ा गया। सभी वाहनों को जब्त कर शहर थाना परिसर में खड़ा कराया गया और चालान काटकर डीटीओ कार्यालय भेजा गया। रूद्रानंद सरस ने बताया कि एसपी के निर्देश पर दुर्गापूजा में भीड़ नियंत्रण और एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट और लाइसेंस के वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई हुई। चारपहिया वाहनों में ब्लैक सीसा और सीट बेल्ट की भी जांच की गई। यह भी पढ़ें- Bokaro News: बेरमो में चलाया गया वाहन जांच अभियान यह भी पढ़ें- Palamu News: वाहन चेकिंग अभियान में 20 बाइक जब...