Palamu News: वाहन चेकिंग अभियान में 20 बाइक जब्त
पलामू, अक्टूबर 8 -- Palamu News: मेदिनीनगर। यातायात प्रभारी रूद्रानंद सरस के नेतृत्व में बुधवार को छहमुहान पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब 100 दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 20 दोपहिया वाहन चालकों को पकड़ा गया। सभी वाहनों को जब्त कर शहर थाना परिसर में रखा गया और चालान काटकर डीटीओ कार्यालय भेज दिया गया। यातायात प्रभारी ने बताया कि दुर्गापूजा के दौरान भीड़ नियंत्रण और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट और बिना लाइसेंस वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। चारपहिया वाहनों में ब्लैक सीसा और बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों की भी जांच हुई। बसों की छत पर बैठकर यात्रा करने वालों को चेतावनी दी गई। बस चालकों को न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.