पलामू, जुलाई 8 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू सिविल कोर्ट के वरीय अधिवक्ता शशिभूषण दुबे के पिता ध्रुव शंकर दुबे के निधन पर मेदिनीनगर के महिला कॉलेज रोड स्थित उनके आवास पर पहुंचकर शोकसंवेदना व्यक्त करने का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। तत्कालीन डालमियानगर सीमेंट फैक्ट्री के पूर्व प्रोडक्शन मैनेजर एवं समाजसेवी ध्रुव शंकर दुबे का 89 वर्ष की उम्र में 5 जुलाई अपने आवासीय परिसर में निधन हो गया है। श्राद्धकर्म में जुटे शशि भूषण दुबे ने बताया कि उनके पिताजी का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ गया था। उन्हें तत्काल आईसीयू में भर्ती किया गया परंतु तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हे बचाया नहीं जा सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...