Palamu News: वज्रपात से हरिहरगंज में मजदूर की मौत
पलामू, अगस्त 31 -- Palamu News: हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के कौवाखोह गांव के समीप रविवार की शाम में वज्रपात की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान नौडीहा कला गांव निवासी सहदेव भुईयां के रूप में हुई है। वह कौवाखोह गांव में मजदूरी कर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान कौवाखोह नहर के समीप वज्रपात की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। आसपास में मौजूद लोगों ने तत्काल उसे हरिहरगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां आन ड्यूटी चिकित्सक डॉ. देवेंद्र कुमार ने जांच के बाद सहदेव भुईयां को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया के लिए पुलिस को सूचना दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.