Palamu News: वज्रपात से बुजुर्ग घायल, दो पशुओं की मौत
पलामू, अगस्त 12 -- Palamu News: मेदिनीनगर। पलामू जिले के नावा बाजार थाना क्षेत्र की कुंभी कला गांव के निमिया टोला में मंगलवार के शाम में वज्रपात के चपेट में आने से पशुपालक कुंभी कला गांव निवासी 60 वर्षीय चरितर यादव गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया है जहां इलाज जारी है। चरितर यादव के पुत्र पशु यादव ने बताया कि उसके पिता जंगल किनारे मंगलवार की शाम में पशु चराकर लौट रहे थे। इसी क्रम में तेज गर्जना के साथ बारिश होने लगी बारिश से बचने के लिए पिता समीप के एक पेड़ के नीचे चले गए उसी क्रम में वज्रपात होने से एक गाय एवं एक बकरी की मौत हो गई जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद बाद में पिता को एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया जहां इलाज जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.