Palamu News: वज्रपात की चपेट में आने से युवक की मौत
पलामू, जुलाई 27 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के भालोगाड़ी गांव में सोमवार को दोपहर में वज्रपात की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान भालोगाड़ी निवासी 20 वर्षीय लड्डू कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजन उसे गंभीर अवस्था में इलाज के लिए मेदिनीनगर एमआरएमसीएच लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर एमआरएमसीएच टीओपी के पुलिस पदाधिकारी महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पिता मनजीत शाह ने पुलिस के समक्ष बताया कि लड्डू कुमार सोमवार दोपहर मक्का के खेत में काम कर रहा था। उसी दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए वह खेत से बाहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.