पलामू, जुलाई 16 -- Palamu News: मेदिनीनगर। चैनपुर थाना क्षेत्र की पतरिया पंचायत के गांगी गांव के बहेराखांड टोला में बुधवार दोपहर वज्रपात की चपेट में आने से एक दुधारू गाय की मौत हो गई। मृत गाय गांगी गांव निवासी समुद्री कुंवर की है। पशुपालक समुद्री कुंवर ने बताया कि गाय के मरने से करीब 35 हजार रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि गाय घर के समीप खेत में चर रही थी। इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए गाय पास के एक पेड़ के नीचे खड़ी हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...