पलामू, नवम्बर 4 -- Palamu News: पंडवा। पलामू जिले के पंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहड़ा में फोरलेन सड़क पर बुधवार को कार और टेंपो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद टेंपो सड़क पर पलट गया। हादसे में टेंपो पर सवार व्यक्ति और चालक घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पंडवा पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक घायल व्यक्ति और चालक घटना स्थल से जा चुके थे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और टेंपो को जब्त कर थाना ले आई। इस संबंध में पंडवा थाना प्रभारी अंचित कुमार ने बताया कि पुलिस जब घटना स्थल पर पहुंची तो वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को थाना लाया गया है। उन्होंने कहा कि आवेदन मिलने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...