Palamu News: लोक गायक को दी गई श्रद्धांजलि
पलामू, सितम्बर 29 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने कचहरी परिसर में लोक गायक शिवकुमार चौधरी के निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता उदय राम ने किया। उन्होंने कहा कि उनके निधन से संगीत और कला जगत में काफी क्षति हुई है। शिव कुमार झारखंड के साथ बिहार, बंगाल, उत्तर प्रदेश में गायकी से अपनी अलग पहचान बनाए थे। दो मिनट का मौन रखकर आत्मा में शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस अवसर पर शिवनारायण साव, संतोष विश्वकर्मा, सतीश दुबे, संजय मिस्त्री, अनिल राम, प्रेम कुमार, राम संजय कुमार समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.