Palamu News: लेस्लीगंज बाजार में अतिक्रमण हटाने की मांग
पलामू, अगस्त 26 -- Palamu News: नीलांबर-पीतांबरपुर। लेस्लीगंज बाजार में सरकारी भूमि और सड़क की जमीन पर अतिक्रमण कर पक्का भवन निर्माण किए जाने की शिकायत करते हुए स्थानीय लोगों ने कहा कि इसके कारण परेशानी बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि दिन के उजाले में निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मौन हैं। वर्ष 2013-14 में तत्कालीन अंचलाधिकारी ने बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराया था, जिससे आवागमन और वाहन पार्किंग में सुविधा हुई थी। समय के साथ बाजार में फिर अतिक्रमण बढ़ गया। स्थानीय लोगों ने अंचल प्रशासन से गांधी चौक समेत पूरे बाजार की सरकारी और सड़क भूमि की मापी कराने तथा अवैध निर्माण मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.