पलामू, नवम्बर 19 -- Palamu News: नीलांबर-पीतांबरपुर, प्रतिनिधि। लेस्लीगंज बाजार में अतिक्रमण की समस्या को लेकर गुरुवार को उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने संज्ञान लिया। मध्य विद्यालय-लेस्लीगंज के निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक अरविंद राम ने विद्यालय के मुख्य गेट के सामने संचालित दुकानों की शिकायत की है। इसके आलोक में उपायुक्त ने अंचलाधिकारी जागो महतो को मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सीओ ने बताया कि एसआईआर कार्य में व्यस्तता के कारण अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं हो सकी है। एसआईआर कार्य पूरा होने के बाद नियमानुसार अतिक्रमण हटाया जाएगा। प्रधानाध्यापक ने उपायुक्त को बताया है कि प्रवेश द्वार के ठीक सामने मीट-मुर्गा के अलावा सिगरेट, पान और बीड़ी की दुकानें चल रही हैं। इन दुकानों के कारण विद्यार्थियों के आवागमन में परेश...