पलामू, सितम्बर 22 -- Palamu News: विश्रामपुर, प्रतिनिधि। सासाराम-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस और रांची-बनारस इंटरसिटी एक्सप्रेस के लालगढ़ हाल्ट पर ठहराव समेत विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीण 24 सितंबर को एक दिवसीय धरना देंगे। लालगढ़ पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कुमार चौधरी ने इस संबंध में मंडल रेल प्रबंधक, पूर्व मध्य रेलवे, धनबाद को पत्र भेजकर समस्याओं के समाधान की मांग की है। आवेदन में कहा गया है कि लालगढ़ हाल्ट से आसपास के 20 से 30 गांवों के लोग आवागमन करते हैं। वर्तमान में यहां पलामू एक्सप्रेस का ठहराव होता है। ग्रामीण दोनों इंटरसिटी ट्रेनों के ठहराव के साथ करीब 40 वर्षों से हाल्ट के रूप में संचालित लालगढ़ को पूर्ण स्टेशन का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Buxar News: टुड़ीगंज में दो एक्सप्रेस ट्रेनों का हो ठहराव ग्रामीणों ने स्टेश...