पलामू, अक्टूबर 24 -- Palamu News: विश्रामपुर। सीआईसी रेलखंड के लालगढ़ बिहार रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर शाम बड़ा हादसा होते-होते बच गया। प्लेटफॉर्म पर चढ़ाई गई एक कार का पहिया प्लेटफॉर्म और रेलवे ट्रैक के बीच फंस गया। इसी दौरान वहां से मालगाड़ी गुजर रही थी। कार सवार समय रहते वाहन छोड़कर भाग निकले और कोई अनहोनी नहीं हुई। आरपीएफ इंस्पेक्टर उमाकांत ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले मालगाड़ी गुजर चुकी थी। इसके बाद कार को निकाल लिया गया। कार सवारों की पहचान संबंधी विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी। स्थानीय लोगों ने प्लेटफॉर्म पर वाहनों के अनधिकृत प्रवेश पर रोक लगाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...