पलामू, अगस्त 2 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। लायंस क्लब ऑफ मेदिनीनगर ने रविवार की सुबह में कोयल रिवर फ्रंट और टाउन हॉल परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। क्लब अध्यक्ष डॉ. रविश कुमार के नेतृत्व में आयोजित अभियान में क्लब के सदस्यों के साथ मॉर्निंग वॉक करने वाले महिला-पुरुषों, बच्चों और स्थानीय नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने मिलकर नदी तट और परिसर में फैले कचरे की सफाई की। डॉ. रविश कुमार ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि कोयल नदी मेदिनीनगर की पहचान और प्राकृतिक धरोहर है, इसलिए इसे स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने नगर निगम से नदी तट पर पर्याप्त डस्टबिन लगाने और जागरूकता संबंधी संदेश प्रदर्शित करने की...