Palamu News: लक्ष्य का 68 फीसदी केंदू पता पलामू में हो सका संग्रह
पलामू, जुलाई 19 -- Palamu News: मेदिनीनगर, अरुण कुमार शर्मा। वन पदार्थ परियोजना के डालटनगंज प्रमंडल ने चालू वित्त वर्ष में लक्ष्य का मात्र 68 प्रतिशत केंदू पत्ता संग्रह किया जा सका। डालटनगंज प्रमंडल के पांच वन प्रक्षेत्र के मात्र 22 लॉट की इस वर्ष केंदू पत्ता संग्रह के लिए बिक्री हो सकी थी जहां से 38 हजार 300.85 मानक बोरा केंदू पता का संग्रह किया गया है। झारखंड सरकार ने इस वर्ष केंदू पत्ता संग्रह के लिए 55 हजार 850 मानक बोरा का लक्ष्य निर्धारित किया था। मनातू वन प्रक्षेत्र से 3 हजार 784.15 मानक बोरा केंदू पता का संग्रह किया गया है। इसी प्रकार डालटनगंज वन प्रक्षेत्र से 12 हजार 572.2 मानक बोरा, कुंदरी वन प्रक्षेत्र से 9 हजार 782.25 मानक बोरा, मनिका वन प्रक्षेत्र से 9 हजार 173.25 मानक बोरा और लातेहार वन प्रक्षेत्र से 2 हजार 989 मानक बोरा कें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.