Palamu News: लंबित कांडों के अनुसंधान में तेजी लाने और सभी मामलों का नियमानुसार निष्पादन करें : एसपी
पलामू, सितम्बर 10 -- Palamu News: मेदिनीनगर/विश्रामपुर, हिटी। पलामू के पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने गुरुवार को विश्रामपुर थाना का विस्तृत निरीक्षण करते हुए पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को लंबित कांडों के अनुसंधान में तेजी लाने और सभी मामलों का नियमानुसार समयबद्ध निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अनुसंधान में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए और साक्ष्यों के आधार पर गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान करते हुए समय पर आरोप-पत्र समर्पित किया जाए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना की कार्यप्रणाली के साथ लंबित कांडों के अनुसंधान एवं निष्पादन की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने थाना में संधारित विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन कर उनके अद्यतन होने की जानकारी ली। साथ ही वारंट एवं कुर्की के निष्पादन, पासपोर्ट सत्याप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.