Palamu News: रौनियार समाज ने किया सोनू को सम्मानित
पलामू, अगस्त 10 -- Palamu News: हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज शहर के मेन बाजार झंडा चौक निवासी सोनू कुमार से सोमवार को रौनियार वैश्य समाज का एक शिष्टमंडल हरिहरगंज अध्यक्ष रौबट गुप्ता और भोला गुप्ता के नेतृत्व में मिलकर प्रोत्साहित किया। उसके पिता पप्पू गुप्ता को भी समाज के लोगों ने बधाई दी। सोनू यूपीएससी सीएपीएफ परीक्षा में 83वां रैंक लाकर सीआरपीएफ सहायक कमांडेंट के पद के लिए चयनित हुआ है। शुक्रवार को रिजल्ट आने के बाद से सोनू के घर लोग पहुंचकर सम्मानित करने का काम कर रहे है। रौबट गुप्ता ने कहा कि रौनियार समाज के लिए काफी गर्व की बात है, सोनू ने पलामू जिला का नाम रौशन किया है। विगत कुछ दिन पहले रौबट गुप्ता का लड़का आर्यन राज का आईआईटी में चयन हुआ था। मौके पर शशि गुप्ता, मनोज गुप्ता एवं वैश्य समाज के अन्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.