पलामू, नवम्बर 10 -- Palamu News: मेदिनीनगर/विश्रामपुर, हिटी। पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र के रक्साहा गांव में सोमवार को लक्ष्मी पूजा विसर्जन के दौरान हुई हिंसक झड़प और पुलिस टीम पर हमले के मामले में पुलिस ने आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया है। घटना के दूसरे दिन मंगलवार को पलामू पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी गिरफ्तार आरोपी रक्साहा गांव के रहने वाले हैं। पूछताछ के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के निर्देशन में विश्रामपुर एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित विशेष छापेमारी दल ने 21 वर्षीय पिंटू कुमार चौधरी, 20 वर्षीय विकास कुमार चौधरी, 20 वर्षीय रोहित कुमार चौधरी, 33 वर्षीय कंचन कुमार चौधरी, 23 वर्षीय विकास चौधरी, 22 वर्षीय धर्मदेव ...