पलामू, अक्टूबर 29 -- Palamu News: विश्रामपुर, प्रतिनिधि। रेहला स्थित ग्रासिम इंडस्ट्रीज के हाई सिक्योरिटी परिसर में आठ स्टाफ क्वार्टरों से एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी होने के मामले में दस दिन बाद भी पुलिस को ठोस सफलता नहीं मिली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पलामू एसपी कपिल चौधरी ने गुरुवार को घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने जल्द ही चोरीकांड का खुलासा करने का दावा किया। एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि विश्रामपुर एसडीपीओ चिरंजीवी मंडल के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि वारदात को बेहद शातिर तरीके से अंजाम दिया गया है। पुलिस को भरोसा है कि जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

विजयादशमी की रात आठ क्वार्टरों मे...