पलामू, अक्टूबर 26 -- Palamu News: विश्रामपुर, प्रतिनिधि। रेहला स्थित निजी सेक्टर के फैक्ट्री परिसर के हाई सिक्योरिटी जोन में आठ आवासों से करोड़ों रुपये की संपत्ति चोरी होने के छह दिन बाद भी पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। 20 अक्तूबर की रात हुई इस बड़ी चोरी का उद्भेदन नहीं होने से पीड़ित परिवारों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। लोगों को उम्मीद थी कि पुलिस जल्द ही आरोपियों तक पहुंच जाएगी, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिलने से निराशा बढ़ रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच के दौरान खोजी कुत्ते की भी मदद ली थी। इसके बावजूद चोरों का कोई सुराग नहीं मिल सका। हाई सिक्योरिटी जोन में एक साथ आठ आवासों को निशाना बनाए जाने से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। पीड़ित परिवार चोरी गई संपत्ति की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी की प्रतीक...