Palamu News: रेलवे ट्रैक से अज्ञात युवक का शव बरामद
पलामू, सितम्बर 8 -- Palamu News: मेदिनीनगर। सदर थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास सोमवार की देर रात एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया। युवक का सिर बुरी तरह कुचला हुआ था। घटना की सूचना आरपीएफ ने रात करीब 12:30 बजे मेदिनीनगर सदर थाना की पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि डालटनगंज और चियांकी रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई होगी। हालांकि, शव जिस परिस्थिति में मिला है, उससे मामला संदिग्ध भी प्रतीत हो रहा है। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत सदर थाना की पुलिस के अनुसार घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जानक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.