Palamu News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव
पलामू, अक्टूबर 2 -- Palamu News: मेदिनीनगर। शहर थाना क्षेत्र के रामनगर में शुक्रवार की देर रात रेलवे ट्रैक पर 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कांदू मोहल्ला निवासी धीरज कुमार के रूप में हुई है। शुक्रवार रात करीब दो बजे रामनगर के सामने रेलवे ट्रैक पर युवक का शव पड़े होने की सूचना आसपास के लोगों को मिली। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना शहर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कारवाई शुरू की। पोस्टमार्टम विभागाध्यक्ष डॉ संजीत ने बताया कि युवक की मौत अत्यधिक ब्लड गिरने से हुई है। पोस्टमार्टम के वक़्त निचले हिस्से का अंग मिसिंग था। प्रारंभिक रूप से यह आत्महत्या का मामला लग रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.