Palamu News: रेड रोज पब्लिक स्कूल के बच्चों ने पुलिस के कार्य को समझा
पलामू, अगस्त 6 -- Palamu News: विश्रामपुर, प्रतिनिधि। नगर परिषद मुख्यालय कस्बे के रेड रोज पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को शैक्षणिक भ्रमण के तहत विश्रामपुर थाना का दौरा किया। थाना प्रभारी ऋषिकेश दुबे ने बच्चों को पुलिस की कार्यप्रणाली, कानून व्यवस्था तथा नागरिकों के अधिकार और कर्तव्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य लोगों की सुरक्षा करना, कानून-व्यवस्था बनाए रखना तथा जरूरतमंदों की सहायता करना है। उन्होंने बच्चों को साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा, महिला सुरक्षा और आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस से संपर्क करने के तरीकों के बारे में भी जागरूक किया। विद्यार्थियों ने थाना परिसर का भ्रमण कर पुलिस की कार्यशैली को समझने का प्रयास किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.