Palamu News: रेड़मा से चियांकी तक सड़क पर बने गड्ढों को एक सप्ताह के भीतर दुरुस्त करें : सांसद
पलामू, सितम्बर 8 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू संसदीय क्षेत्र में सड़क एवं आधारभूत संरचना से जुड़ी परियोजनाओं को गति देने और आम लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर सांसद विष्णु दयाल राम ने मंगलवार को समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर गहन समीक्षा की। इस दौरान सांसद ने निर्माणाधीन एवं स्वीकृत सड़क परियोजनाओं की प्रगति की बिंदुवार जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से काम कार्य पूरा करने और निर्माण में आ रही बाधाओं का तत्काल समाधान करने का निर्देश दिया। सांसद ने सबसे पहले बरसात के कारण सड़कों की खराब हुई स्थिति को गंभीरता से लिया। उन्होंने मेदिनीनगर सिटी में चियांकी-बिसफुटा-बैरिया, रेड़मा सहित प्रमुख सड़कों पर बने गड्ढों को प्राथमिकता के आधार पर भरने और सड़क को आवागमन के योग्य बना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.