Palamu News: रेड़मा चौक पर दो सड़क में लगाई गई बैरिकेडिंग
पलामू, सितम्बर 1 -- Palamu News: मेदिनीनगर। शहर के रेड़मा चौक पर लगातार लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस ने मंगलवार को सड़क के बीच बैरिकेडिंग कराई। यातायात प्रभारी रूद्रानंद सरस के नेतृत्व में एसपी कोठी रोड और पांकी रोड में करीब डेढ़-डेढ़ सौ मीटर तक सड़क के बीच बैरिकेड लगाए गए हैं। यह कार्रवाई पलामू एसपी के निर्देश पर की गई। यातायात प्रभारी रूद्रानंद सरस ने बताया कि रेड़मा चौक पर वाहनों का दबाव अधिक रहने के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनती थी। बैरिकेडिंग से वाहनों को निर्धारित लेन में चलाने में मदद मिलेगी और वाहन चालकों के मनमाने तरीके से लेन बदलने पर रोक लगेगी। इससे आमने-सामने से आने वाले वाहनों की आवाजाही भी व्यवस्थित होगी। पुलिस के अनुसार बैरिकेड लगाने के बाद चौक पर यातायात व्यवस्था में सुधार हुआ है। पहले की तुलना में जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.