पलामू, सितम्बर 26 -- Palamu News: रूकरूक बारिश से कामकाज प्रभावित, स्कूल खुले रहेंगे मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। अर्नब चक्रवात के प्रभाव से पलामू जिले में पिछले दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश से कामकाज प्रभावित हुआ है। शुक्रवार को भी बारिश के साथ तेज हवा और वज्रपात की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। मौसम का असर 26 और 27 सितंबर तक बने रहने का पूर्वानुमान है। पिछले तीन दिनों में करीब 32 मिलीमीटर बारिश हुई है। शुक्रवार को 5 मिमी बारिश हुई है। इस बारिश से धान की फसल को राहत मिली है परंतु पूजा की तैयारी में जुटे लोगों को परेशानी हो रही है। यह भी पढ़ें- Ghumla News: गुमला में बारिश से उरद-मक्का और आलू की फसल प्रभावित बारिश के कारण शहर की खराब सड़के काफी बदहाल हो गई है जिससे आम लोगों को परेशानी हो रही है। पलामू के डीइओ ने बता...