Palamu News: रिशु ने वुशु चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक
पलामू, अक्टूबर 5 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड स्टेट जूनियर वुशू चैंपियनशिप में पलामू के खिलाड़ी रिशु ने अंडर-85 किलोग्राम भार वर्ग में बेहतर प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन 3 एवं 4 अक्तूबर को रांची के सिल्ली स्थित कला भवन में किया गया। पलामू वुशू एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश चंद्र प्रसाद ने कहा कि रिशु ने मेहनत और लगन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। छोटे क्षेत्र से निकलकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतना जिले के लिए गौरव की बात है। उन्होंने रिशु के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पलामू ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव संजय त्रिपाठी ने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ी का पदक जीतना गौरव का विषय है। यह भी पढ़ें- स्नेहा ने राज्य स्तरीय जुनियर वुशु प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक पलामू वुश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.