Palamu News: राष्ट्रीय डाक सप्ताह की शुरुआत आज से,जिले के सभी डाकघरों में लगेंगे पोस्टर
पलामू, अक्टूबर 9 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। जिले में राष्ट्रीय डाक सप्ताह की शुरुआत आज से होगी। इसे लेकर डाक विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सप्ताह के दौरान अलग-अलग दिवस पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित किया जाएगा। डाक अधीक्षक संजय कुमार संगम ने बताया कि राष्ट्रीय डाक सप्ताह को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को जिले के सभी डाकघरों में राष्ट्रीय डाक सप्ताह से संबंधित पोस्टर लगाए जाएंगे। जिन डाकघरों में पोस्टर लगाने की सुविधा उपलब्ध नहीं है, वहां डिजिटल स्क्रीन के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 12 अक्टूबर को डाक टिकट संग्रह दिवस, 13 अक्टूबर को वित्तीय समावेशन एवं ग्राहक सेवा दिवस, 14 अक्टूबर को डाक एवं पार्सल दिवस और 15 अक्टूबर को प्रौद्योगिकी एवं नवाचार दिवस मनाया जाएगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.