Palamu News: राष्ट्रीय एकता दिवस पर आईआरबी के अधिकारी व जवानों ने ली शपथ, हुसैनाबाद में किया गया माल्यार्पण
पलामू, अक्टूबर 31 -- Palamu News: मेदिनीनगर/हुसैनाबाद, हिन्दुस्तान टीम। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती शनिवार को मेदिनीनगर सहित पूरे पलामू जिले में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी गई और देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया गया। आईआरबी-10 के मेदिनीनगर स्थित कैंप में पुलिस पदाधिकारियों व जवानों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली जबकि हुसैनाबाद में सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर देश के पुनर्निर्माण में उनके योगदान को याद किया गया। आईआरबी-10 के मेदिनीनगर सिटी के जीएलए कॉलेज परिसर स्थित कैंप में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: सरदार पटेल की जयंती पर निकला राष्ट्रीय एकता मार्च इसमें वाहिनी के पुलिस उपाधीक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.