Palamu News: राम-सीता विवाह कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु
पलामू, अक्टूबर 15 -- Palamu News: मेदिनीनगर। सदर मेदिनीनगर प्रखंड के बड़कागांव स्थित हनुमान गढ़ी परिसर में आयोजित दुर्गापूजा सह नवरात्र प्रवचन के चौथे दिन श्रद्धालुओं ने रामकथा का आनंद लिया। बक्सर, बिहार से आए पंडित रोहित तिवारी ने राम-सीता विवाह प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि बेटियों को कोख में मारना समाज के लिए शर्मनाक है। इस कुप्रथा को रोकना सभी की जिम्मेदारी है। रामकथा तभी सार्थक होगी, जब उसके आदर्शों को जीवन में उतारा जाएगा। भोपाल, मध्य प्रदेश से आईं साध्वी प्रेम लता मिश्रा ने भगवान राम के रूप, शील और बल की महिमा बताई। उन्होंने कहा कि भगवान राम अद्वितीय होने के बावजूद सदैव मर्यादा में रहते हैं। यह भी पढ़ें- Ranchi News: अहंकार के नाश के लिए गुरु कृपा जरूरी : पार्वती देवी धनुष तोड़ने के बाद भी उन्होंने भगवान परशुराम के प्रति विनम्रता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.