Palamu News: रामानंद डबरा में कलश यात्रा के साथ दुर्गा पूजा शुरू
पलामू, अक्टूबर 17 -- Palamu News: नीलांबर-पीतांबरपुर। हरतुआ पंचायत के रामानंद डबरा में शनिवार को कलश यात्रा के साथ मां दुर्गा पूजा का शुभारंभ हुआ। भाजपा जिला मंत्री सह अधिवक्ता लाला प्रसाद यादव ने कलश धारियों को कलश देकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। पूजा समिति ने उन्हें चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके बाद सैकड़ों महिलाओं ने कलश लेकर गांव का भ्रमण किया। लाला प्रसाद यादव ने कहा कि सनातन संस्कृति लोगों को जोड़ती है। जात-पात और ऊंच-नीच से ऊपर उठकर मां दुर्गा की आराधना करनी चाहिए। दुर्गा पूजा को असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक बताते हुए क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। मौके पर मुखिया अरविंद शुक्ला, पंचायत समिति प्रतिनिधि दीपक गिरी, पूजा समिति अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला, सचिव विनय शुक्ला, कोषाध्यक्ष पंकज गिरी, संतोष गिरी, दीपक यादव, जितेंद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.