Palamu News: रात में भारी वाहनों के परिचालन पर ग्रामीणों का विरोध
पलामू, नवम्बर 4 -- Palamu News: पंडवा। पलामू जिले के पंडवा प्रखंड के लोहड़ा एवं गड़ेरियाडीह में संचालित अरण्या कोल माइंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ग्रामीण सड़क से रात में भारी वाहनों के परिचालन पर ग्रामीणों ने विरोध जताया। सोमवार की रात डोजर, ग्रेडर और हाइवा गुजरने से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। नाराज ग्रामीणों ने कंपनी के एक छोटे वाहन को रोक दिया। ग्रामीणों के अनुसार, 26 अक्तूबर विरोध के बाद बीडीओ अंजली मेहता और थाना प्रभारी अंचित कुमार ने कंपनी को ग्रामीणों की सहमति के बिना भारी वाहन नहीं ले जाने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद दोबारा परिचालन से ग्रामीण नाराज हैं। सुरेश पांडेय ने कहा कि कंपनी के रवैये से ग्रामीणों का विश्वास उठ रहा है। ग्रामीणों ने उपायुक्त से हस्तक्षेप की मांग की है। थाना प्रभारी ने बताया कि ग्रामीणों ने अवैध परिचालन का आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.