पलामू, अक्टूबर 22 -- Palamu News: पाटन। पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के किशुनपुर पिकेट अंतर्गत सुंठा गांव में बुधवार को भगवा झंडा उखाड़ने को लेकर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान तनाव उत्पन्न हो गया। संबंत स्थल पर गाड़े गए झंडे को कथित रूप से कुछ लोगों ने उखाड़ दिया जिसका दुर्गा पूजा समिति ने विरोध जताते हुए विसर्जन रोक दिया। सूचना पर एसडीपीओ राजेश यादव, सीओ आशीष कुमार और अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचे। दोनों समुदायों से वार्ता के बाद रात दो बजे के बाद प्रतिमा विसर्जन कराया गया। थाना प्रभारी अनिल विद्यार्थी ने बताया कि माहौल शांतिपूर्ण है। समिति की लिखित शिकायत की जांच हो रही है और झंडा दोबारा लगा दिया गया है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: मसनोडीह टांड़ में कंधों पर मां दुर्गा की प्रतिमा लेकर किया विसर्जन यह भी पढ़ें- Munger News: चलो बुलावा आया...