Palamu News: राज्य स्तरीय जूडो चैंपियनशिप में पलामू ने जीता 4 पदक
पलामू, अक्टूबर 11 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य जूडो चैंपियनशिप में पलामू जिले के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए चार पदक हासिल किए। प्रतियोगिता में शिवांश वात्सल्य ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया, जबकि तीन अन्य खिलाड़ियों ने कांस्य पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता के अंडर-20 किलोग्राम भार वर्ग में द कराटे एकेडमी के खिलाड़ी शिवांश वात्सल्य ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं, अंडर-40 किलोग्राम भार वर्ग में इसी एकेडमी के आदित्य अविनाश शौर्य ने कांस्य पदक हासिल किया। अंश भाई पटेल ने अंडर-55 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता, जबकि अंश राज ने 66 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर झारखंड जूडो संघ के कोषाध्यक्ष अंशुमान राय ने पदक विजेताओं को बधाई देते हुए उनके प्रदर्शन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.