Palamu News: राजोगाड़ी में जर्जर सड़क का विधायक ने लिया जायजा
पलामू, सितम्बर 22 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड के राजोगाड़ी स्थित दलित बहुल टोला में जर्जर सड़क की समस्या की जानकारी मिलने पर पांकी क्षेत्र के विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता मंगलवार को परेशान लोगों से मिले और सड़क का जायजा लेते हुए ग्रामीणों को समस्यााओं का निदान निकालने का भरोसा दिया। ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि टोला की सड़क लंबे समय से जर्जर है। बरसात में सड़क पर कीचड़ जमा हो जाने से आवागमन मुश्किल हो जाता है। बच्चों, बुजुर्गों और ग्रामीणों को आवश्यक कार्यों से आने-जाने में काफी परेशानी होती है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कराने की मांग विधायक के समक्ष रखी। विधायक डॉ. मेहता ने कहा कि सड़क की स्थिति को गंभीरता से लिया गया है। ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सड़क निर्माण की दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.