पलामू, अगस्त 10 -- Palamu News: मेदिनीनगर। मारवाड़ी सार्वजनिक हिंदी पुस्तकालय के सभागार में रविवार को पुस्तकालय की बैठक सुशील लाठ की अध्यक्षता में हुई। संचालन सचिव विनोद उदयपुरी ने किया। बैठक में राजेश उदयपुरी को सर्वसम्मति से मारवाड़ी सार्वजनिक हिंदी पुस्तकालय का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। उनके नाम का प्रस्ताव सुशील लाठ ने रखा, जिसका समर्थन अनुपम तुलस्यान ने किया। बैठक में पुस्तकालय के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई दी। इस दौरान पुस्तकालय की गतिविधियों और उसके संचालन से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा किया गया।बैठक में उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, सहसचिव गिरधारी गर्ग, सहसचिव संजय केजरीवाल, कोषाध्यक्ष मुरारी गोयल आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Kanpur News: विनोद धवन को कानपुर चैप्टर की जिम्मेदारी

हिंदी हिन्दुस्तान क...