पलामू, जुलाई 6 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिले के मेदिनीनगर नगर निगम में टेंडर रद्द किए जाने सहित अन्य विषयों को लेकर उठाए जा रहे सवाल के बीच सोमवार को महापौर अरुणा शंकर ने कहा है कि राजस्व में वृद्धि, कार्यों में पारदर्शिता और जनहित की रक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। निगम के हित में आवश्यकता हुई तो भविष्य में भी कई और टेंडर निरस्त किए जाएंगे। महापौर ने बताया कि हाल में हुई निगम बोर्ड की बैठक सकारात्मक रही, जिसमें सभी एजेंडे सर्वसम्मति से पारित किए गए। सबसे पहले उन्होंने छहमुहान ग्रीन जोन से संबंधित संविदा में हस्तक्षेप करते हुए टेंडर निरस्त किया।

टेंडर की प्रक्रिया में सुधार उनके अनुसार यह योजना उनके दोबारा महापौर बनने से पहले पिछले तीन वर्षों में बनाई गई थी। छहमुहान शहर का हृदय स्थल और अत्यंत मूल्यवान भूमि है, जहां ...