Palamu News: राजस्व उप निरीक्षक की हत्या की निंदा की
पलामू, अक्टूबर 26 -- Palamu News: मेदिनीनगर। रांची जिले में कार्यरत राजस्व उप निरीक्षक लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या की पलामू जिला राजस्व उप निरीक्षक संघ ने निंदा करते हुए सोमवार को पलामू के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। राजस्व कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। संघ के सदस्यों ने बताया कि घटना से राजस्व उप निरीक्षक संवर्ग स्तब्ध और भयभीत है। संघ ने सरकार से मांग की है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाए। राजस्व उप निरीक्षकों को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए ताकि वे भयमुक्त वातावरण में अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें। यह भी पढ़ें- राजस्व उप निरीक्षक की हत्या के विरोध में राज्यव्यापी आंदोलन का ऐलान राजस्व उप निरीक्षक जमीन से जुड़े विभिन्न कार्यों के सिलसिले में सीधे आम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.