पलामू, अक्टूबर 23 -- Palamu News: राउटर व स्विच में खराबी से जपला मुख्य डाकघर में दो दिनों से काम ठप हुसैनाबाद, प्रतिनिधि। पलामू प्रमंडल के जपला मुख्य डाकघर में राउटर और स्विच खराब होने के कारण बुधवार और गुरुवार को कामकाज पूरी तरह ठप रहा। इससे सैकड़ों ग्राहक और अभिकर्ता बिना काम कराए वापस लौट गए। तकनीकी खराबी के कारण डाकघर की सेवाएं प्रभावित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।अभिकर्ता श्रवण कुमार, देवेंद्र नाथ गुप्ता और डॉ. शिवकुमार विश्वकर्मा ने बताया कि कामकाज बंद रहने से महिला और पुरुष अभिकर्ताओं का काम प्रभावित हो रहा है। अगर जल्द डाकघर में काम शुरू नहीं हुआ तो आवर्ती जमा (आरडी) का चालान जमा करने में परेशानी होगी। समय पर चालान जमा नहीं होने से डिफॉल्ट की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इस संबंध में जपला मुख्य डाकघर के पोस्टम...