पलामू, जुलाई 14 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) पलामू की ओर से 16 जुलाई को आयोजित होने वाली भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है। रथ यात्रा को सफल बनाने को लेकर मंगलवार को पुलिस लाइन रोड स्थित हरे कृष्ण निवास में प्रेस प्रतिनिधियों से मायापुर इस्कॉन के गौरधाम दास प्रभु ने रथ यात्रा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान जगन्नाथ स्वामी, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ रथ पर सवार होकर भक्तों को दर्शन देने के लिए निकलते हैं। रथ खींचने से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक लाभ मिलता है और उनके अंदर भक्ति भावना जागृत होती है। उन्होंने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में रथ यात्रा में शामिल होने की अपील की। यह भी पढ़ें- Lucknow News: कल रथ पर विराजमान होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे...