Palamu News: रजिस्ट्री में कथित फर्जीवाड़ा की शिकायत की
पलामू, अगस्त 31 -- Palamu News: मेदिनीनगर। भाई बिगहा गांव निवासी एक ग्रामीण ने जमीन की रजिस्ट्री में कथित फर्जीवाड़ा और फर्जी हस्ताक्षर का आरोप लगाते हुए पलामू के अपर समाहर्ता व हैदरनगर के थाना प्रभारी को शिकायती आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि 7 जुलाई 2026 को 33.20 डिसमिल जमीन 4.14 लाख रुपये में बेची है, जिसमें आवेदक का भी हिस्सा है। आरोप है कि दो मंजिला मकान होने के बावजूद जमीन को कृषि भूमि दर्शाया गया। आवेदक ने फर्जी एफिडेविट और गवाह के संदिग्ध हस्ताक्षर का भी आरोप लगाया। रजिस्ट्री कार्यालय के फोटो, बायोमेट्रिक रिकॉर्ड व हस्ताक्षरों की फॉरेंसिक जांच की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.