Palamu News: रंगोली प्रतियोगिता आयोजित
पलामू, नवम्बर 8 -- Palamu News: मेदिनीनगर। शहर के पोखराहा खुर्द स्थित एमएसए पब्लिक स्कूल में दीपावली के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रंग-बिरंगे रंगों से आकर्षक रंगोलियां बनाईं और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय के संस्थापक सह अध्यक्ष मो. शफीक अंसारी ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों की रचनात्मक क्षमता, आपसी सहयोग और टीम भावना विकसित होती है। प्राचार्य अफजल शफीक ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की। प्रतियोगिता के बाद विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राची पांडेय एवं अमिताभ पांडेय ने की। यह भी पढ़ें- Palamu News: ऑक्सफोर्ड स्कूल में रंगोली, लोक संगीत और दीप सजाओ प्रतियोगिताएं हुई यह भी पढ़ें- Katihar News: दिपावली...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.