Palamu News: युवाओं ने की गांधी प्रतिमा की सफाई
पलामू, अक्टूबर 1 -- Palamu News: मेदिनीनगर। चैनपुर प्रखंड के गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर तलेया बभंडी पंचायत के गांधीपुर स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल पर स्थानीय युवाओं ने सफाई अभियान चलाया। युवाओं ने प्रतिमा की धुलाई की तथा परिसर से घास-फूस और कचरा हटाया। ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 1998 में झारखंड विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी ने प्रतिमा के साथ यात्री शेड का निर्माण कराया था। नियमित देखरेख के अभाव में स्थल की रेलिंग, यात्री शेड और चापाकल जर्जर हो गए हैं। युवाओं ने कहा कि गांधीजी का स्वच्छता संदेश आज भी प्रासंगिक है। बापू को सच्ची श्रद्धांजलि केवल माल्यार्पण तक सीमित नहीं होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- Ghumla News: गांधी जयंती पर विद्यार्थियों ने लिया स्वच्छता और सेवा का संकल्प अभियान में रोशन विश्वकर्मा, अजीत चौरसिया, मनीष ठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.