Palamu News: युवती से छेड़छाड़ मामले में प्राथमिकी
पलामू, नवम्बर 6 -- Palamu News: हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज शहर के एक मोहल्ले में युवती के साथ छेड़छाड़ का प्रयास और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में युवती ने तीन युवकों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी कराई है। पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि युवती के आवेदन पर प्राथमिकी कर जांच शुरू कर दी गई है। युवती ने तीनों युवकों पर छेड़छाड़ का प्रयास करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.