Palamu News: यात्री शेड हटाकर शौचालय निर्माण का विरोध शुरू
पलामू, नवम्बर 6 -- Palamu News: विश्रामपुर। नगर परिषद-विश्रामपुर के बस स्टैंड स्थित यात्री शेड को तोड़कर सुलभ शौचालय निर्माण की योजना का स्थानीय लोगों ने विरोध किया है। रेहला महावीर मंदिर के निकट प्रस्तावित शौचालय निर्माण को लेकर भी आपत्ति जताई गई है। लोगों ने यात्री शेड को बरकरार रखते हुए शौचालय के लिए वैकल्पिक स्थल चयन करने की मांग की है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बस स्टैंड का यात्री शेड नगर परिषद का एकमात्र शेड है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री और आसपास के दस गांवों के लोग लाभ उठाते हैं। इसे हटाने से यात्रियों को परेशानी होगी। इस संबंध में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन सौंपा गया है। इसकी प्रतिलिपि उपायुक्त, अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी को भी दी गई है। लोगों ने चेतावनी दी है कि निर्णय नहीं बदला गया तो आंदोलन किया जाएगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.