पलामू, अक्टूबर 30 -- Palamu News: मेदिनीनगर। पलामू एसपी के निर्देश पर शुक्रवार को शहर में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। ट्रैफिक प्रभारी रुद्रानंद सरस के नेतृत्व में टोल प्लाजा, दुबियाखाड़, रेडमा चौक, छह मुहान चौक और बैरिया चौक के समीप वाहन जांच की गई। इस दौरान जरूरतमंद दोपहिया चालकों के बीच जैन समाज की ओर से उपलब्ध कराए गए हेलमेट वितरित किए गए। यातायात प्रभारी ने बताया कि बिना हेलमेट वाहन चलाते पकड़े गए चालकों को नियमों की जानकारी देकर सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। चालकों ने भविष्य में बिना हेलमेट दोपहिया वाहन नहीं चलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं करने का संकल्प लिया। चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने की सलाह दी गई। जैन समाज के अध्यक्ष सरस जैन और सच...