Palamu News: मोहम्मदगंज में बाइक-टेंपो की टक्कर में युवक की मौत, साथी गंभीर
पलामू, अक्टूबर 12 -- Palamu News: विश्रामपुर/हुसैनाबाद(पलामू), हिटी। पलामू जिले के मोहम्मदगंज-जपला मुख्य पथ पर सोमवार की सुबह करीब 9:20 बजे भजनिया गांव स्थित नागाबाबा मंदिर के पास बाइक और टेंपो की टक्कर में रोहित नामक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को परिजन इलाज के लिए हुसैनाबाद के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतक की पहचान मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के बटउआ गांव निवासी उदेश राम के पुत्र रोहित के रूप में हुई है। मोहम्मदगंज के थाना प्रभारी नारायण सोरेन के अनुसार शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। बाइक व टेंपो को पुलिस ने जब्त कर लिया है। परिजनों के आवेदन के आधार आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रोहित कुमार अपने ननिहाल मोहम्मदगंज के रामनगर में रहता था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.