Palamu News: मेला कमेटी ने असहयोग का लगाया आरोप
पलामू, सितम्बर 25 -- Palamu News: मेदिनीनगर। पलामू में वर्षों से लगने वाले डिज्नीलैंड मेले के आयोजकों ने प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए अगले वर्ष मेला नहीं लगाने की चेतावनी दी है। प्रेस से बातचीत में कमेटी के पवन गुप्ता, जितेंद्र प्रसाद अग्रवाल और अजय कुमार उर्फ कल्लू ने कहा कि टेंडर राशि लगातार बढ़ाई जा रही है, जबकि सुविधाएं पर्याप्त नहीं मिल रही हैं। आयोजकों के अनुसार पिछले वर्ष टेंडर 74.70 लाख रुपये में हुआ था, जो इस वर्ष करीब 15 प्रतिशत बढ़कर 88.20 लाख रुपये हो गया। अधिक राशि के कारण इस वर्ष करीब 32.50 लाख रुपये का नुकसान होने का दावा किया गया। कमेटी ने टेंडर राशि घटाकर 50 से 60 लाख रुपये करने की मांग की। आयोजकों ने पुलिस बल समय पर नहीं मिलने और पासधारकों को परेशानी होने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.